Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्लीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

देश मारुति सुजुकी की कारों का दबदबा है। फाडा की मार्च 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक, पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में उसकी 1,29,412 कारों के रजिस्ट्रेशन हुए। वहीं, उसका मार्केट शेयर सालाना आधार पर 46.26% रहा। इस दौरान कोई दूसरी कंपनी उसके आधे पर भी नहीं है। वैसे, भारतीय बाजार में मारुति की लगभग सभी कारों सफल रही हैं। कंपनी 6 साल से कम समय में 9 लाख से ज्यादा बलेनो बेच चुकी है।
इस प्रीमियम हैचबैक को भारतीय बाजार में अक्टूबर 2015 में लॉन्च किया गया था। तब से लेकर मार्च 2021 तक यानी 66 मीहने के दौरान इसकी कुल 9,12,169 यूनिट की बिक्री हुई है। यानी हर महीने कंपनी ने करीब 13,820 बलेनो बेची हैं। मारुति इसे अपने नेक्सा शोरूम से बेचती है।
बलेनो की बिक्री तेजी से आगे बढ़ी
बलेनो की सफलता का बड़ा कारण कम कीमत में प्रीमियम हैचबैक होना भी है। इससे पहले 44 महीने में इसकी 6 लाख यूनिट, 51 महीन में 7 लाख यूनिट और 61 महीन में 8 लाख यूनिट बिक्री के माइलस्टोन भी हासिल किया था।
बलेनो का इंजन और स्पेसिफिकेशन
- बलेनो 2 इंजन ऑप्शन में आती है। इसमें एक 1.2-लीटर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल और दूसरा स्टैंडर्ड 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है। दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस हैं। स्टैंडर्ड 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स का भी ऑप्शन है।
- बलेनो के हाइब्रिड पेट्रोल इंजन का माइलेज 23.87 किलोमीटर प्रति लीटर है। स्टैंडर्ड 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का माइलेज मैनुअल गियरबॉक्स में 21.01 किलोमीटर और सीवीटी गियरबॉक्स में 19.56 किलोमीटर प्रति लीटर है।
- बलेनो का लुक काफी बोल्ड और अट्रैक्टिव है। इसमें दी गई 3D ग्राफिक डिजाइन के साथ बोल्ड ग्रिल, नया बंपर, प्रिसिशन कट डुअल-टोन अलॉय वील्ज, एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प और एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैम्प दिए हैं।
- बलेनो की लंबाई 3,995 mm, चौड़ाई 1,745 mm, ऊंचाई 1510mm, व्हीलबेस 2,520mm और बूट स्पेस 339 लीटर है। इसमें पर्याप्त कैबिन स्पेस मिलता है। रियर सीट्स पूरी तरह काफी कंफर्टेबल हैं। वहीं, कैबिन में ज्यादा स्पेस, ज्यादा बूट स्पेस मिलता है।
- बलेनो में सेफ्टी फीचर्स का पूरा ध्यान रखा है। इसमें डुअल एयरबैग्स, ABS (एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रिब्यूशन), ब्रेक असिस्टेंट, प्री-टेनसिनर, फोर्स लिमिटर सीट बैल्ट रिमायंडर के साथ, ISOFIX चाइल्ड रेसिस्टेंट सिस्टम, स्पीड अलर्ट सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर को एड किया है।
बलेनो के सभी वैरिएंट कीमत
वैरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत |
सिग्मा पेट्रोल | 5.90 लाख रुपए |
डेल्टा पेट्रोल | 6.65 लाख रुपए |
जेटा पेट्रोल | 7.18 लाख रुपए |
डेल्टा पेट्रोल स्मार्ट हाईब्रिड | 7.45 लाख रुपए |
डेल्टा ऑटोमैटिक पेट्रोल | 7.76 लाख रुपए |
अल्फा पेट्रोल | 7.90 लाख रुपए |
जेटा पेट्रोल स्मार्ट हाईब्रिड | 8.07 लाख रुपए |
जेटा ऑटोमैटिक पेट्रोल | 8.38 लाख रुपए |
अल्फा ऑटोमैटिक पेट्रोल | 9.10 लाख रुपए |
Source link