Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/customer/www/todaysnews.co.in/public_html/wp-content/themes/infinity-news/inc/breadcrumbs.php on line 252

अमेरिका में रहने वाली सुशांत की बहन 16 जून को भारत के लिए रवाना होंगी, क्वारैंटाइन पीरियड को लेकर चिंता जताई

0 0
Read Time:4 Minute, 22 Second


दैनिक भास्कर

Jun 15, 2020, 12:21 PM IST

बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम आज (सोमवार) शाम मुंबई में किया जाएगा। इसके लिए उनके पिता केके सिंह और बड़ी बहन पटना से मुंबई पहुंचेंगे। उनकी एक बहन मुंबई में ही रहती है, वहीं अमेरिका में रहने वाली उनकी बहन समय पर नहीं पहुंच पाएंगी। वे मंगलवार 16 जून को भारत के लिए रवाना होंगी।

अमेरिका में रहने वाली उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि वे मंगलवार को भारत के लिए रवाना होंगी और दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंचेंगीं। वे इस बात से परेशान हैं कि भारत पहुंचने पर उन्हें हफ्तेभर के लिए क्वारैंटाइन रहना होगा।

क्वारैंटाइन पीरियड को लेकर चिंता जताई

श्वेता ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘सभी की मदद से भारत जाने के लिए टिकट कन्फर्म हो गए हैं। मैं 16 तारीख को उड़ान भरूंगी। दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंचुंगी। 7 दिन के क्वारैंटाइन पीरियड की चिंता है… क्या ऐसा कोई तरीका है, जिससे की इससे बचा जा सके। मुझे जल्द से जल्द अपने परिवार से मिलने की जरूरत है।’

संवेदनाओं के लिए धन्यवाद दिया

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने संवेदनाओं के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने लिखा, ‘प्रतिक्रिया देने की स्थिति में नहीं होने की वजह से मैं माफी चाहती हूं। मैं मजबूत बने रहने की कोशिश कर रही हूं… सभी संवेदनाओं के लिए धन्यवाद… उनसे मुझे ताकत मिल रही है… मेरे परिवार के लिए प्रार्थना कीजिए।’

टिकट दिलाने के लिए मदद मांगी थी

इससे पहले रविवार को एक पोस्ट के जरिए उन्होंने भारत जाने के लिए टिकट दिलाने में मदद मांगी थी। उन्होंने लिखा था, ‘मुझे जल्द से जल्द भारत के लिए उड़ान भरना है… मुझे किसी भी फ्लाइट की टिकट नहीं मिल पा रही है… क्या कोई मदद कर सकता है… कृपया मुझे बताएं।’

सुशांत ने रविवार सुबह लगाई थी फांसी

34 साल के सुशांत ने रविवार सुबह बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस को सुशांत के कमरे से एक फाइल मिली, जिससे पता चला कि वो छह महीने से डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे। माना जा रहा है कि इस बीच लॉकडाउन की वजह से वे शायद अपने डॉक्टर के पास नहीं जा पाए। 

देर रात दोस्त को और सुबह बहन को फोन किया था

जानकारी के अनुसार, सुशांत ने शनिवार रात 12:45 बजे अपने एक एक्टर दोस्त को कॉल किया था, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। रविवार सुबह सुशांत उठे, करीब 9 बजे उन्होंने जूस पिया। इसके बाद मुंबई में ही रहने वाली अपनी बहन को फोन किया, फिर बेडरूम में चले गए। दोपहर 12:30 बजे उनके कुक ने लंच के लिए कई बार दरवाजा खटखटाया। मोबाइल पर कॉल किया। लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो उनकी बहन को फोन लगाया। बहन के आने के बाद चाबी वाले को बुलाकर बेडरूम का दरवाजा खोला गया। अंदर सुशांत की फांसी पर लटके मिले।

पिछले साल सुशांत के जन्मदिन पर श्वेता ने इस कोलाज के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दी थीं।



Source link

Happy
0 %
Sad
0 %
Excited
0 %
Sleepy
0 %
Angry
0 %
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
(Add your review)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close