Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/customer/www/todaysnews.co.in/public_html/wp-content/themes/infinity-news/inc/breadcrumbs.php on line 252

Renault Triber AMT Price List| Renault Triber AMT Launched at Starting Price Rs 6.18 Lakh; 40 thousand rupees more expensive than manual version | रेनो की ऑटोमैटिक ट्राइबर लॉन्च, शुरुआती कीमत 6.18 लाख रुपए; मैनुअल वर्जन से 40 हजार रुपए ज्यादा महंगी

0 0
Read Time:3 Minute, 42 Second


  • इसे माय रेनो ऐप या अथॉराइज्ड डीलरशिप से बुक किया जा सकता है
  • इसका 999cc इंजन 72 पीएस पावर और 96 एनएम टॉर्क जनरेट करता है

दैनिक भास्कर

May 18, 2020, 08:41 PM IST

नई दिल्ली. रेनो इंडिया ने ऑटोमैटिक टाइबर को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 6.18 लाख रुपए है। कंपनी ने इसकी बुकिंग्स लेना शुरू कर दिया है। इसे माय रेनो ऐप और अथॉराइज्ड डीलरशिप से बुक किया जा सकता है। कीमत के मामले में यह मैनुअल वर्जन से 40 हजार रुपए महंगी है। ऑटोमैटिक ट्राइबर सिर्फ तीन वैरिएंट में उपलब्ध है। इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 7.22 लाख रुपए है। इसमें 999 सीसी का इंजन है, जो 72 पीएस का पावर जनरेट करता है।

ट्राइबर AMT: ऑनलाइन और अथॉराइज्ड डीलरशिप पर बुकिंग शुरू
इसे माय रेनो ऐप से ऑनलाइन बुक किया जा सकता है, साथ ही इसे अथॉराइज्ड डीलरशिप पर जाकर भी इसे बुक किया जा सकता है। डीलरशिप ने इसकी बुकिंग्स और टेस्ट ड्राइव सेशन शुरू कर दिए हैं। डिलीवरी आने वाले हफ्तों में शुरू की जाएगी।

ट्राइबर AMT: तीन वैरिएंट में अवेलेबल है
ट्राइबर ऑटोमैटिक तीन वैरिएंट RXL, RXT और RXZ में अवेलेबल है। RXT वर्जन की कीमत 6.68 लाख तो RXZ वर्जन की कीमत 7.22 लाख रुपए है। यह एक्स-शोरूम कीमतें हैं। ट्राइबर के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें ईजी फिक्स थर्ड-रो सीटिंग, स्लाइडिंग-फोल्डिंग सेकंड-रो सीटिंग, थर्ड-रो ए.सी, एलईडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स हैं।

वैरिएंट वाइस कीमत (एक्स-शोरूम)
वर्जन मैनुअल ऑटोमैटिक
RXE 4.99 लाख
RXL 5.78 लाख 6.18 लाख
RXZ 6.28 लाख 6.68 लाख
RXT 6.82 लाख 7.22 लाख

ट्राइबर AMT: फ्रेंच-इंडिया टीम ने मिलकर भारत के लिए बनाया
यह CMF-A प्लेटफार्म पर बेस्ड है। फ्रेंच और इंडिया टीम ने मिलकर खासतौर से इसे भारतीय बाजार के लिए डिजाइन किया है। यह 3990 एमएम लंबी, 1739 एमएम चौड़ी और 1643 एमएम ऊंची है। इसमें 2636 व्हीलबेस और 182 एमएम का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है। इसमें 84 लीटर से 625 लीटर तक का बूट स्पेस मिलता है। यह पांच कलर ऑप्शन में अवेलेबल है।

ट्राइबर AMT: इंजन और माइलेज
इसमें 999 सीसी का इंजन है, जो 6250 आरपीएम पर 72 पीएस और 3500 आरपीएम पर 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। क्विड की तरह इसमें भी ईजी-आर 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है। कंपनी का दावा है कि ऑटोमैटिक ट्राइबर में 20.51 किमी. प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। 



Source link

Happy
0 %
Sad
0 %
Excited
0 %
Sleepy
0 %
Angry
0 %
Surprise
0 %
Tagged Renault Triber AMT Price - टेक & ऑटो न्यूज़, टेक & ऑटो समाचार

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
(Add your review)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close