- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
- Sushant Singh Rajput Death Case: Rhea Chakraborty Was In Contacts With Bandra DCP Abhishek Trimukhe, Revealed Her Call Detail Record
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

एक साल में सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के बीच महज 147 बार बात हुई थी।
- रिया चक्रवर्ती का कॉल डिटेल रिकॉर्ड सामने आया है, सबसे ज्यादा बार बात उन्होंने अपने पिता और भाई से की थी
- कॉल डिटेल रिकॉर्ड के मुताबिक, रिया दो साइकेट्रिस्ट के संपर्क में थीं, महेश भट्ट से भी उनकी कई बार बात हुई थी
सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक से उनकी प्रॉपर्टी और कमाई को लेकर पूछताछ कर रहा है। इस बीच एक्ट्रेस का एक साल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड सामने आया है। एक रिपोर्ट में कॉल डिटेल रिकॉर्ड के हवाले से दावा किया गया है कि रिया चक्रवर्ती बांद्रा के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे के संपर्क में थीं। उन्होंने उन्हें दो बार कॉल किया और दो बार त्रिमुखे का कॉल उनके पास आया था। इतना ही नहीं, दोनों के बीच एक मैसेज भी एक्सचेंज हुआ था।
रिया चक्रवर्ती और अभिषेक त्रिमुखे के बीच यह बातचीत 21 जून से 18 जुलाई के बीच हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 जून को त्रिमुखे ने रिया को फोन किया था और लगभग 28 सेकंड बात की। इसके बाद 22 जून को उन्होंने रिया को मैसेज किया। 22 जून को ही त्रिमुखे और रिया के बीच 29 सेकंड बात हुई। इसके 8 दिन बाद त्रिमुखे ने रिया को फोन मिलाया और लगभग 66 सेकंड बात हुई। 18 जुलाई को रिया ने डीसीपी को फोन किया था।
मुंबई पुलिस की सफाई
पूरे मामले पर मुंबई पुलिस का रिएक्शन भी सामने आया है। उनका कहना है कि ये फोन कॉल्स आधिकारिक कारणों से किए गए थे। रिया को बांद्रा और सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पूछताछ के लिए बुलाया गया था। ये कॉल उन्हें यही जानकारी देने के लिए किए गए थे।
सुशांत से ज्यादा बात सैमुअल, श्रुति से हुई
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक साल में एक नंबर से सुशांत और रिया के बीच 147 बार बात हुई थी। इनमें से 94 बार रिया ने उन्हें फोन किया और 51 बार सुशांत का फोन उनके पास आया था। चौंकाने वाली बात यह है कि इससे भी ज्यादा बार बात रिया ने सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और अपनी पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी से की थी। दोनों के बीच की कॉल डिटेल का ब्रेकअप:-
नाम | इनकमिंग कॉल की संख्या | आउटगोइंग कॉल नंबर की संख्या | कुल कॉल्स (एसएमएस समेत) |
सैमुअल मिरांडा | 28 | 259 | 289 |
श्रुति मोदी | 222 | 569 | 808 |
पिता और भाई से सबसे ज्यादा बात हुई
रिया ने एक साल में एक ही नंबर से सबसे ज्यादा बात पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और भाई शोविक चक्रवर्ती से की थी। पिता के साथ उनकी 890 बार और भाई के साथ 886 बार बात हुई थी। दोनों के साथ रिया के कॉल्स का ब्रेकअप:-
नाम | इनकमिंग कॉल की संख्या | आउटगोइंग कॉल नंबर की संख्या | कुल कॉल्स (एसएमएस समेत) |
इंद्रजीत चक्रवर्ती | 203 | 660 | 890 |
शोविक चक्रवर्ती | 243 | 629 | 886 |
दो डॉक्टर्स के संपर्क में भी थीं रिया
फैमिली और मैनेजर्स के अलावा रिया चक्रवर्ती दो साइकैट्रिस्ट डॉ. केरसी चावड़ा और डॉ. परवीन दादाचांजी के संपर्क में भी थीं। फिल्ममेकर महेश भट्ट और सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट मेट सिद्धार्थ पिठानी के साथ भी उनके बीच हुई कॉल की डिटेल इस रिपोर्ट में दी गई है। रिया और इन चारों के बीच हुई कॉल्स का ब्रेकअप:-
नाम | इनकमिंग कॉल की संख्या | आउटगोइंग कॉल नंबर की संख्या | कुल कॉल्स (एसएमएस समेत) |
डॉ. केरसी चावड़ा | 5 | 10 | 15 |
डॉ. परवीन दादाचांजी | 1 | 5 | 6 |
सिद्धार्थ पिठानी | 16 | 84 | 101 |
महेश भट्ट | 7 | 9 | 16 |
0
Source link