दैनिक भास्कर
Jul 05, 2020, 08:48 PM IST
एक्टर मॉडल मिलिंद सोमन की मां ऊषा ने 3 जुलाई को अपना 81वां जन्मदिन मनाया। लेकिन उनकी बर्थडे पार्टी फिटनेस गोल्स वाली थी। ऊषा ने 15 पुशअप्स किए। जिसका वीडियो बनाकर मिलिंद ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस हैल्दी ट्रीट के बाद उन्होंने बहू अंकिता के हाथ का बना वनीला बादाम केक भी काटा। गौरतलब है कि अब तक 81 वसंत देख चुकीं ऊषा मैराथन में भी बहू और बेटे के साथ हिस्सा लेती हैं। जबकि मिलिंद और अंकिता उनके इंस्पीरेशनल फिटनेस वीडियो शेयर करते रहते हैं।
सेलेब्स ने बताया अद्भुत
वीडियो पोस्ट करने के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट करते हुए ऊषा की फिटनेस की तारीफ की। शिल्पा शेट्टी ने लिखा- वाह, ये गजब की प्रेरणा है। जन्मदिन की शुभकामनाएं। वहीं दीया मिर्जा ने हार्ट ईमोजी के जरिए अपनी भावनाएं रखीं। अर्जुन रामपाल ने लिखा- जन्मदिन की बधाई आई, आप अतुलनीय हो।

लॉकडाउन में कम हुई कसरत
बात अगर मिलिंद की करें तो वे 54 साल के हो चुके हैं। लेकिन फिटनेस को लेकर उनकी दीवानगी जरा भी कम नहीं हुई है। वे अब भी नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, अपनी सेहत का बखूबी ध्यान रखते हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पुलअप्स लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बाद इसे करने में उन्हें काफी दिक्कतें आईं।।
Source link